'आप' का दिल्लीवासियों को पानी देने वाला वादा सिर्फ फाइलों में : कैलाश गहलोत
नई दिल्ली। बिजवासन सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर जुबानी हमला बोला है। गहलोत ने आरोप लगाया है कि आप के राज में दिल्लीवासियों को पानी देने का वादा सिर्फ…

नई दिल्ली। बिजवासन सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर जुबानी हमला बोला है। गहलोत ने आरोप लगाया है कि आप के राज में दिल्लीवासियों को पानी देने का वादा सिर्फ पेपर और फाइलों में दब कर रह गया है।
कैलाश गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने नया एडवेंचर किया है, जिसमें पाइप घर के ऊपर से जा रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, 10 साल में दिल्ली की आप सरकार ने नया मॉडल निकाला है। हमने सुना है कि पानी की लाइन सड़क के नीचे होती हैं, लेकिन उनके नए मॉडल के अनुसार पानी की पाइपें खंभों पर चल रही हैं। पाइपों का पूरा गुच्छा बना हुआ है। वीडियो में मैंने हजारों पाइप दिखाए।
उन्होंने कहा, दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है और उसके बाद गंदे पानी के निकासी की है। नरेला, बावन, मुंडका और नजफगढ़ में आज भी कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां पर सप्ताह में एक ही दिन पानी आता है, वो भी आधे घंटे के लिए। अगर उस दिन कोई बिजली चली जाए या कोई दिक्कत हो जाए, तो लोगों को पूरे सप्ताह इंतजार करना होता है। आम आदमी पार्टी पूरी तरह से दिल्ली वालों को पानी देने में फेल साबित हुई है। उन्होंने हर घर जल पहुंचाने का जो वादा किया था, वो सिर्फ पेपरों और फाइलों में रह गया है।
हरियाणा से आने वाले पानी में जहर होने वाले केजरीवाल के बयान पर गहलोत ने कहा, हम सभी वह पानी पी रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी वो पानी पी रहे हैं। खुद अरविंद केजरीवाल भी वही पानी पी रहे हैं और हम लोग तो बिल्कुल स्वस्थ हैं। मेरे हिसाब से इस तरह का स्टेटमेंट देना बिल्कुल गलत है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान है। वहीं, मतगणना 8 फरवरी को होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
