द इंडियन व्यू

आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : रिजिजू

नई दिल्ली : सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
2 min read
आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : रिजिजू

नई दिल्ली : सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के साथ आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बावजूद अचानक से नयी शर्तें लेकर सदन में हंगामा करना धोखा है। विपक्ष ने आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति से पलटी मारी है।

श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में रक्षा मंत्री चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष को रक्षा मंत्री की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि कोई भी पार्टी पाकिस्तान की भाषा ना बोले और सेना का मनोबल नहीं तोड़े।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में 12 बजे आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होनी थी। जैसे ही अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद चर्चा की शुरुआत की घोषणा की तो विपक्ष के सदस्यों ने मांग उठायी कि सरकार इस चर्चा के बाद बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा कराने का आश्वासन दे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने इस पर कार्यवाही एक बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…