आदिवासी भारत के पहले मालिक, उनके अधिकार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल…

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आदिवासी समाज के अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ने की बात दोहराई। उन्होंने लिखा, विश्व आदिवासी दिवस पर सभी आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी परंपराओं और जीवन मूल्यों ने भारत की पहचान को समृद्ध किया है। आप भारत के पहले मालिक हैं और आपके अधिकार, अस्मिता और न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं दी।
खड़गे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, विश्व आदिवासी दिवस पर हमारे आदिवासी समाज के सभी नागरिकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। जल-जंगल-जमीन और आदिवासी सभ्यता एवं परंपराओं का संरक्षण हमारा ध्येय है और कांग्रेस पार्टी आपके हितों की सुरक्षा के लिए पूर्णतः समर्पित है। जय जोहार, जय हिंद।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आदिवासी समाज के साथ हो रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ एकजुटता से खड़े होने की बात कही।
उन्होंने एक्स पर लिखा, जल, जंगल और जमीन के निस्वार्थ सेवक एवं संरक्षक हमारे समस्त आदिवासी भाइयों-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम सदैव आदिवासियों पर हो रहे शोषण व अत्याचार के विरुद्ध आदिवासी समाज के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति पूजक आदिवासी समुदाय सदैव ही पर्यावरण संरक्षण तथा संस्कृति का रक्षक रहा है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि आदिवासी समुदाय की भाषा, उनकी संस्कृति का संरक्षण हो तथा समावेशी विकास के जरिए उन्हें सशक्त तथा स्वावलंबी बनाया जाए एवं स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उन्हें प्राप्त हों।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
