द इंडियन व्यू

आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जा रही हेमंत सोरेन सरकारः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया किइस घोटाले के जरिए राज्य की…

Ragwendra P Singh
October 15, 2025
2 min read
आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जा रही हेमंत सोरेन सरकारः भाजपा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने दावा किया कि झारखंड में करीब 2,000 करोड़ रुपये का जिला मिनिरल फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया किइस घोटाले के जरिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी क्षेत्र को बदहाली की ओर ले जाने और आदिवासियों को लूटने का प्रयास कर रही थी।भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस संदर्भ में 8 सितंबर को पहली पर बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की थी, जिसके उपरांत झारखंड उच्च न्यायालय ने इस पर संज्ञान लिया।13 अक्टूबर को जब इस मामले पर सुनवाई हुई तो उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को अगले 4 हफ्ते में सुनवाई से पहले इसपर अपना उत्तर देने का निर्देश दिया।उन्होंने दावा किया कि बोकारो में जो घोटाला सामने आया है, वह केवल एक सिरा भर है, कहा जा रहा है कि अगर पूरे झारखंड के अनुमान को मिलाकर देखा जाए तो यह घोटाला 2,000 करोड़ रुपये तक बड़ा हो सकता है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घोटाले का पर्दाफाश किया। यह मामला राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्ता चला रही तीनों पार्टियां- झरखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) - सभी विपक्षी इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। यही पार्टियां पड़ोसी राज्य में भी चुनाव लड़ रही हैं।राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि क्या वे इस घोटाले के माध्यम से फंड घुमाने की कोशिश कर रहे हैं?अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट पर प्रतिक्रया देते हुए तुहिन सिन्हा ने कहा कि एक महीने पहले विपक्ष के नेता ने भारत को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ (डेड इकोनॉमी ) कहा था।अब उन्हें उनका जवाब मिल गया। आईएमएफ ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की जीडीपी वृद्धि 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।भारत आज भी दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…