द इंडियन व्यू

आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान करना कांग्रेस की आदत : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत बन चुकी है। उत्तर प्रदेश के उप…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
2 min read
आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान करना कांग्रेस की आदत : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत बन चुकी है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर सवाल खड़े किए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आदिवासी और पिछड़े समाज का अपमान करना कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को न आदिवासी समाज की बेटी का राष्ट्रपति बनना पसंद आया, न ही पिछड़ी जाति से गरीब मां के बेटे का प्रधानमंत्री बनना। अब कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी जी ने ‘बेचारी’ शब्द का इस्तेमाल कर न केवल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, बल्कि पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है।

उन्होंने आगे कहा कि क्या कांग्रेस आदिवासी, अनुसूचित जातियों और ओबीसी को हमेशा अपमानित करती रहेगी? कांग्रेस नेतृत्व को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी के बयान पर बवाल मच गया है। सोनिया गांधी ने संसद के बाहर राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया।

दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोनिया गांधी के बयान पर नाराजगी जताई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आज के ऐतिहासिक दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के भविष्य और विकास का लेखा-जोखा हमारे समक्ष रखा है। पूरे देश ने उन्हें ध्यान के साथ सुना है और उनकी सराहना की है, लेकिन दुखद है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पर ऐसा कमेंट किया। उन्होंने राष्ट्रपति को बेचारी कहा है। यह भी कहा है कि वह अपने भाषण में थक गई थीं। भारतवर्ष एक गणतंत्र और विश्व का सर्वोच्च लोकतंत्र है। राष्ट्रपति कभी भी बेचारी नहीं हो सकतीं। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति से क्षमा याचना करनी चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…