द इंडियन व्यू

आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने बनाया था शतकों का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके कई रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें अब…

Ragwendra P Singh
March 16, 2025
3 min read
आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने बनाया था शतकों का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट में विश्व के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में अनेक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके कई रिकॉर्ड ऐसे हैं, जिन्हें अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। उन्हीं में से एक रिकॉर्ड ऐसा है, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।

@BCCI

हम बात कर रहे हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ शतकों के रिकॉर्ड की। महान बल्लेबाज ने यह उपलब्धि आज ही के दिन 2012 में हासिल की थी। आज उनके इस रिकॉर्ड को 13 साल हो गए हैं और उनका यह महा रिकॉर्ड कायम है।

बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की थी उपलब्धि मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने की यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के मैच के दौरान हासिल की थी। यह मैच 16 मार्च, 2012 को मीरपुर में खेला गया था। इस मैच में सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रन बनाए थे।

https://twitter.com/BCCI/status/1901148553851867425

इससे मैच में भारतीय टीम पांच विकेट पर 289 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, भारत यह मैच पांच विकेट से हार गया था। बीसीसीआई ने सचिन की इस उपलब्धि को याद किया। बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, शतकों का शतक! इस दिन 2012 में महान सचिन ने अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे एकमात्र क्रिकेटर हैं। सचिन विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं। सचिन के बाद मौजूदा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 शतक लगा चुके हैं, लेकिन अभी भी वह सचिन से काफी पीछे हैं। हालांकि, विराट वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं।

कोहली वनडे में 51 शतक लगा चुके हैं, जबकि सचिन के वनडे में 49 शतक हैं, लेकिन ओवरऑल कोहली अभी सचिन से बहुत पीछे हैं। कोहली के वनडे में 51, टेस्ट में 30 और टी20 में एक शतक है। कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वनडे और टेस्ट फार्मेट में खेल रहे हैं। कोहली 36 साल के हैं। अगर वह आने वाले सालों में भारतीय टीम के लिए लंबा खेलते हैं तो उनके पास यह रिकॉर्ड तोड़ना का मौका है।

महान बल्लेबाज सचिन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए लंबा समय हो चुका है। सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 463 वनडे मैच खेले और 18426 रन बनाए थे। वनडे में उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा 200 टेस्ट मैच खेलते हुए सचिन ने 15921 रन बनाए। टेस्ट में अनके बल्ले से 51 शतक और 68 अर्धशतक निकले। सचिन ने एक मात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।