द इंडियन व्यू

आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह

नई दिल्ली : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र और पुराने निजी बैंकों को रविवार को शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरी लेनदेन सबसे पहले किए जा सकें। सरकार ने बैंक ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल से पहले पूरा करने…

Ragwendra P Singh
September 27, 2026
1 min read
आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह

नई दिल्ली : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र और पुराने निजी बैंकों को रविवार को शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है, ताकि जरूरी लेनदेन सबसे पहले किए जा सकें। सरकार ने बैंक ग्राहकों को जरूरी बैंकिंग लेनदेन हड़ताल से पहले पूरा करने की सलाह दी है।बैंक कर्मचारी संघों ने 28 सितंबर से तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के अनुसार, संगठन देश के करीब 90 प्रतिशत बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।संगठन पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पेंशन सुधार और अन्य कर्मचारी कल्याण संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को महत्वपूर्ण काम पहले निपटाने और योनो, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम तथा कैश डिपाजिट मशीनों जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।बैंक आफ इंडिया ने भी ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं और 24 घंटे उपलब्ध प्लेटफार्म का उपयोग करने को कहा है। आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे नए निजी बैंक सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। वित्त मंत्रालय ने बैंक कर्मचारी संगठनों से बातचीत के जरिए लंबित मुद्दे सुलझाने की अपील की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…