द इंडियन व्यू

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आतिशी पर एफआईआर दर्ज, सरकारी वाहन का किया था इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम आतिशी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने सीएम द्वारा चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर…

Ragwendra P Singh
January 14, 2025
2 min read
आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आतिशी पर एफआईआर दर्ज, सरकारी वाहन का किया था इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम आतिशी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है।

दिल्ली पुलिस ने सीएम द्वारा चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का आरोप शामिल है।

चुनाव आयोग की दी गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन ने निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाई। इसके अलावा कालकाजी निवासी के एस दुग्गल ने गोविंदपुरी एसएचओ को भी शिकायत दी है। चुनाव आयोग से मिली शिकायत में साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। रिटर्निंग अफसर ने एसीपी कालकाजी को आदेश दिए हैं।

इस एफआईआर के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा, इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…