आखिरी ओवर में अंपायर से भिड़े अक्षर, श्रेयस ने समझाया नियम; जापान पर भारत की रोमांचक जीत
भारत और जापान के बीच मंगलवार को सानो ग्राउंड पर खेला गया ऐतिहासिक टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा। भारत ने सांसें अटकाने देने वाले मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की। यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते पांच-पांच ओवर…

भारत और जापान के बीच मंगलवार को सानो ग्राउंड पर खेला गया ऐतिहासिक टी-20 मैच बेहद रोमांचक रहा। भारत ने सांसें अटकाने देने वाले मुकाबले में दो रन से जीत दर्ज की। यह मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसके चलते पांच-पांच ओवर का खेल हुआ। भारत ने टॉस जीतकर चार विकेट पर 32 रन जुटाए और जापान को 30/3 स्कोर पर रोका।
एक समय लग रहा था कि भारत के हाथ से मैच फिसल जाएगा लेकिन स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की। जापान को जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी और अक्षर ने सिर्फ 5 रन खर्च किए। लास्ट ओवर में ड्रामा भी देखने को मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंपायर की एक गलती पकड़ी, जिससे भारतीय टीम को फायदा हुआ। यह भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच था।
अक्षर ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया। बेंजामिन इतो-डेविस ने दूसरी गेंद पर सिंगल निकाला। फिर अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर स्ट्राइक पर आए। अक्षर ने अगली गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली, जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया। अक्षर ने फिर उसी लाइन में गेंद फेंकी। दरअसल, अलेक्जेंडर ने स्विच हिट का प्रयास किया, जिसके बाद अक्षर ने लेग साइड में गेंद फेंकी।

लेकिन अंपायर ने इस बार भी गेंद को वाइड दिया। अक्षर अंपायर के फैसले से नाराज हो गए। श्रेयस ने दखल दिया और अंपायर से बात की। आमतौर पर ऐसी सिचुएशन में डीआरएस के जरिए फैसले का रिव्यू किया जाता है। लेकिन तीसरा अंपायर मौजूद नहीं होने के कारण भारत के पास डीआरएस का ऑप्शन नहीं था।
श्रेयस ने अंपायर को बताया कि अगर बल्लेबाज स्विच हिट कर रहा है तो वाइड नहीं देना चाहिए। अंपायर ने फिर अपना फैसला पलटा। अगर यह फैसला नहीं बदलता तो शायद भारत के लिए परेशानी खड़ी हो जाती। जापान को अंतिम तीन गेंदों पर छह रन चाहिए थी और अक्षर ने हर गेंद पर सिंगल देकर भारत को जीत की दहलीज पार कराई।
श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में रोमांचक जीत के बाद सानो ग्राउंड की पिच को 'बल्लेबाजी के लिए मुश्किल' बताया। बाएं हाथ के स्पिनर चार्ली हारा-हिंजे और ऑफ-स्पिनर इब्राहिम ताकाहाशी की गेंदें काफी ज्यादा टर्न हो रही थीं। मैच के बाद श्रेयस ने कहा, ''गेंद काफी ज्यादा टर्न हो रही थी। इस विकेट पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था। हमने अपने सलामी बल्लेबाजों को भी देखा कि वे स्पिन की गति को समझ नहीं पा रहे थे।'' श्रेयस को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
