आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट पर नीति आयोग की रिपोर्ट
नीति आयोग ने "आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट" पर एक रिपोर्ट जारी की जो प्रभावी जल प्रबंधन हेतु स्थानीय जल बजट प्रयास को दर्शाती है। यह रिपोर्ट नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल द्वारा जारी की गई। नीति आयोग ने जीआईज़ेड…

नीति आयोग ने "आकांक्षी ब्लॉकों में जल बजट" पर एक रिपोर्ट जारी की जो प्रभावी जल प्रबंधन हेतु स्थानीय जल बजट प्रयास को दर्शाती है। यह रिपोर्ट नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल द्वारा जारी की गई। नीति आयोग ने जीआईज़ेड इंडिया के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट को जारी करने के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रालयों, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, जल संसाधन विकास केंद्र, केरल सरकार, तकनीकी साझेदार जीआईज़ेड इंडिया और अन्य के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री के " विकसित भारत@2047" के दृष्टिकोण के अनुरूप है जो भारत के विविध परिदृश्यों में सतत और समतापूर्ण जल सुरक्षा की आवश्यकता पर बल देती है। जल तक पहुंच के माध्यम से बेहतर आजीविका परिणाम प्राप्त हो सकें और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त हो सके , इस बात पर नीति आयोग की रिपोर्ट में विशेष जोर दिया गया है।
जल बजट निर्धारण प्रक्रिया, बब्लॉक स्तर पर जल सुरक्षा योजना को बेहतर बनाने और एकीकृत जल प्रबंधन के लिए वेब-आधारित प्लेटफ़ॉर्म वरुणी का उपयोग करती है। यह प्रमुख क्षेत्रों: मानव, पशुधन, कृषि और उद्योग, में जल की माँग का अनुमान लगाने के लिए एक संरचित दृष्टिकोण प्रदान करता है, साथ ही अपवाह, सतही जल, भूजल और जल स्थानांतरण जैसे विभिन्न स्रोतों से होने वाली आपूर्ति का भी ध्यान रखता है।
रिपोर्ट में जल उपलब्धता की विभिन्न विशेषताओं वाले 18 आकांक्षी ब्लॉकों में अनुकूलित रणनीतियों को अपनाने की आवश्यकता कण उल्लेख किया गया है। देश के 11 राज्यों के 8 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में फैले ये ब्लॉक जल संसाधन चुनौतियों की विविधता की एक झलक प्रदान करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
