द इंडियन व्यू

आईसीसी वार्षिक रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट चैंपियन, भारत सीमित ओवरों का सरताज

आईसीसी ने एनुअल टीम रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन है, जबकि टीम इंडिया वनडे और टी-20 की बादशाह है। भारत को टेस्ट फॉर्मेट में लगातार दो सीरीज हारने पर झटका लगा है। साभार : गूगल भारत आईसीसी…

Ragwendra P Singh
May 5, 2025
3 min read
आईसीसी वार्षिक रैंकिंग: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट चैंपियन, भारत सीमित ओवरों का सरताज

आईसीसी ने एनुअल टीम रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन है, जबकि टीम इंडिया वनडे और टी-20 की बादशाह है। भारत को टेस्ट फॉर्मेट में लगातार दो सीरीज हारने पर झटका लगा है।

साभार : गूगल

भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप 3 से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया तीनों फॉर्मेट में टॉप 3 में बनी हुई है, जो कंगारू टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। इंग्लैंड इस समय टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के करीब है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराया था और श्रीलंका में 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंची। इस तरह कंगारू टीम टेस्ट में शीर्ष पर बनी हुई है।

वहीं, भारत वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे आगे है, जबकि श्रीलंका बड़े विजेता के रूप में उभर रहा है। एनुअल आईसीसी रैंकिंग में श्रीलंका ने बड़े बदलाव देखे हैं। ताजा रैंकिंग में मई 2024 से खेले गए सभी मैचों को 100 प्रतिशत और पिछले दो वर्षों के मैचों को 50 प्रतिशत रेटिंग्स शामिल की गई हैं।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 126 पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड के खाते में 113 पॉइंट्स है, जो दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गई है, जिसके खाते में 111 अंक हैं और भारतीय टीम के खाते में 105 अंक हैं, जो चौथे स्थान पर है।

न्यूजीलैंड टेस्ट रैंकिंग में 95 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। श्रीलंका (87) छठे, पाकिस्तान (78) सातवें, वेस्टइंडीज (73) आठवें, बांग्लादेश (62) नौवें और आयरलैंड (30) दसवें नंबर पर है।

आईसीसी वनडे रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर विराजमान है, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में 109 अंक हैं, जो दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके खाते में भी 109 अंक है।

चौथे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने अब तक 104 अंक हासिल किए हैं। पाकिस्तान पांचवें पायदान पर है, जिसके खाते में 104 रेटिंग पॉइंट्स हैं। छठे नंबर पर 96 अंकों के साथ साउथ अफ्रीका, सातवें नंबर पर अफगानिस्तान (91), आठवें नंबर पर इंग्लैंड (84), नौवें नंबर पर वेस्टइंडीज (83) और दसवें नंबर पर बांग्लादेश (76) की टीम है।

आईसीसी टी-20 में भी टीम इंडिया का दबदबा है। भारतीय टीम 271 अंकों के साथ शीर्ष पर कब्जा किए हुए है। ऑस्ट्रेलिया 262 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के खाते में 254 पॉइंट्स हैं। इंग्लिश टीम तीसरे नंबर पर है।

न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर है, जिसके खाते में 249 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, वेस्टइंडीज पांचवें नंबर पर है, जिसके खाते में 246 पॉइंट्स है। दक्षिण अफ्रीका 245 पॉइंट्स के साथ छठे, श्रीलंका 235 अंकों के साथ सातवें, पाकिस्तान 228 अंकों के साथ आठवें, बांग्लादेश 225 अंकों के साथ नौवें और अफगानिस्तान की टीम 223 अंकों के साथ दसवें नंबर पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।