द इंडियन व्यू

आईसीसी रैंकिंग : तिलक वर्मा टॉप- थ्री में, जसप्रीत बुमराह को कमिंस की चुनौती

आईसीसी की बुधवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी जबरदस्त फॉर्म का असर दिखाया है। शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-3 में आ गए है। टेस्ट क्रिकेट में…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
2 min read

आईसीसी की बुधवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी जबरदस्त फॉर्म का असर दिखाया है। शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-3 में आ गए है।

टेस्ट क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह की बादशाहत को कड़ी चुनौती मिल रही है। बुमराह नंबर-1 पर हैं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चार पायदान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

मिचेल स्टार्क भी तीसरे स्थान पर काबिज हैं और बुमराह को लगातार दबाव में रखे हुए हैं। एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट में पैट कमिंस ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 6 विकेट झटके।

कमिंस के इस दमदार प्रदर्शन का सीधा असर एशेज सीरीज पर भी पड़ा, जहां ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरा मैच जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की और एशेज को रिटेन कर लिया।

टी20 रैंकिंग की बात करें तो इस समय भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर मजबूती से जमे हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा अब उनसे काफी करीब पहुंच गए हैं।

हालांकि, भारतीय टीम के लिए एक चिंता की खबर भी सामने आई है। टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिसके चलते वह टॉप-10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर खिसक गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।