द इंडियन व्यू

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ : महिला वर्ग में शेफाली, पुरुष वर्ग में हार्मर

महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी का नवंबर का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला है। प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद…

Ragwendra P Singh
December 15, 2025
3 min read
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ : महिला वर्ग में शेफाली, पुरुष वर्ग में हार्मर

महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को आईसीसी का नवंबर का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला है।

प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद अपने विश्व कप अभियान को सेमीफाइनल में शुरू करने वाली शेफाली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 87 रन बनाए। यह महिला विश्व कप फाइनल में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में उनकी शानदार बल्लेबाजी के बूते से सात विकेट पर 298 रन बनाए। टीम ने इसके बाद 52 रन से मैच जीतकर पहली बार इस खिताब को जीता।

शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 104 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। इस 21 साल की बल्लेबाज ने थाईलैंड की थीपैचा पुथावोंग और यूएई की ईशा ओझा को पछाड़ कर अपना पहला ‘महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता।

आईसीसी से जारी विज्ञप्ति में शेफाली ने कहा, ‘‘आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में मेरा पहला अनुभव मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन यह मेरी कल्पना और उम्मीदों से कहीं बेहतर तरीके से समाप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आभारी हूं कि मैं फाइनल में टीम की सफलता में योगदान दे सकी और घरेलू दर्शकों के सामने पहली बार विश्व कप जीतने के इतिहास का हिस्सा बन सकी।’’

शेफाली ने कहा, ‘‘मैं नवंबर माह के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाने पर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी टीम के साथियों, अपने सभी कोच, परिवार और उन सभी को समर्पित करती हूं जिन्होंने अब तक मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया है।

हम एक टीम के रूप में जीतते और हारते हैं, यही बात इस पुरस्कार पर भी लागू होती है।’’ वहीं, दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी के लिए पुरुष वर्ग का पुरस्कार मिला।

हार्मर के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका भारत में 25 साल में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा। हार्मर ने बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज को पछाड़कर पहली बार महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया।

इस स्पिनर ने दो मैचों की सीरीज में 17 विकेट लिए जिससे उनकी टीम 2-0 से सूपड़ा साफ करने में सफल रही। उन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में चार-चार जबकि गुवाहाटी में पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए थे। इस सीरीज में उनका औसत 8.94 और इकॉनमी 1.91 की रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।