द इंडियन व्यू

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: रूट पर मंडराया ब्रूक का साया

इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड बल्लेबाज जो रूट पहले पायदान पर हैं, मगर उनके लिए खतरा उन्हीं की टीम के साथी खिलाड़ी बन रहे हैं। रूट ने…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
2 min read
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: रूट पर मंडराया ब्रूक का साया

इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे टेस्ट के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड बल्लेबाज जो रूट पहले पायदान पर हैं, मगर उनके लिए खतरा उन्हीं की टीम के साथी खिलाड़ी बन रहे हैं। रूट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में 34 रन बनाए थे, वहीं हैरी ब्रूक ने 58 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

साभार : गूगल

ब्रूक रूट से नंबर-1 का ताज छीनने के और नजदीक आ गए हैं। दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों के बीच अब मात्र 15 रेटिंग का ही अंतर रह गया है। जो रूट 888 रेटिंग अंक के साथ पहले पायदान पर हैं, वहीं उनके ठीक पीछे हैरी ब्रुक 873 रेटिंग अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

बात टॉप-5 की करें तो जो रूट और हैरी ब्रूक के अलावा लिस्ट में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (867), भारत के यशस्वी जायसवाल (847) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (823) हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा टॉप-10 में दूसरे भारतीय ऋषभ पंत हैं। बात जिम्बाब्वे के खिलाफ इंग्लैंड की पारी और 45 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शतकवीर बेन डकेट, जैक क्रॉली और उप-कप्तान ओली पॉप की करें तो इन तीनों ने टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है।

डकेट दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें, पोप छह पायदान ऊपर 22वें और क्रॉले आठ पायदान चढ़कर 33वें स्थान पर आ गए हैं। भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है, इस सीरीज के बाद टेस्ट रैंकिंग में काफी उठापटक देखने को मिल सकता है।

इस दौरान जायसवाल के पास भी नंबर-1 की दावेदारी ठोकने का मौका रहेगा। इसी सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र की भी शुरुआत होगी। बता दें, तीसरे चक्रम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। WTC 2023-25 का खिताबी मुकाबला 11 जून से क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।