द इंडियन व्यू

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम की बड़ी छलांग, करीब 2 साल बाद टॉप-10 में वापसी

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तीन पाकिस्तानियों की मौज आई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पांच पायदान चढ़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करीब दो साल बाद टेस्ट…

Ragwendra P Singh
August 12, 2026
3 min read

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष टेस्ट प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें तीन पाकिस्तानियों की मौज आई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पांच पायदान चढ़कर दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करीब दो साल बाद टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में एंट्री मारी है।

पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट 1-1 से ड्रॉ कराई। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल की। बाबर ने मैच की पहली पारी में 88 रन बनाए और दूसरी पारी में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेशी धरती पर टेस्ट मैच जीता। बाबर को संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने वाले शफीक ने 25 स्थान की छलांग लगाई है। वह 32वें नंबर पर आए गए। पाकिस्तान के नंबर तीन बल्लेबाज ने पहली पारी में 160 और दूसरी पारी में 24 रन जुटाए। वह दोनों बार नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। टॉप-1 में यशस्वी जायसवाल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वह नौवें पायदान पर हैं।

पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 30वें पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दूसरे मैच में आठ विकेट लेने के अलावा 30 रनों की पारी खेली। वह टेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में भी पांच स्थान आगे बढ़े और 32वें पर आ गए।

अफगानिस्तान टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिलहाल आयरलैंड दौरे पर है। अफगानिस्तान सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इन दो मैचों के बाद वनडे रैंकिंग में टॉप के भी कुछ बदलाव हुए हैं।

अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज 71 रन की पारी के बाद तीन स्थान ऊपर 11वें नंबर पर आ गए हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी चार स्थान ऊपर चढ़कर 50वें नंबर पर चले गए हैं। आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंपर 59वें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान लगातार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद वनडे बॉलर्स की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। आयरिश पेसर मार्क अडायर 17वें नंबर पर वापस आ गए हैं।

अलग-अलग फॉर्मेट की रैंकिंग में भारत के चार प्लेयर नंबर-1 हैं। ईशान किशन के पास टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में बादशाहत है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर काबिज हैं। रवींद्र जडेजा लंबे समय से टेस्ट ऑलराउंडर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं।

भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज हैं। हालांकि, बुमराह 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक्शन में नहीं होंगे। वह घुटने की चोट से उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा श्रीलंका में अपना जलवा बिखेरने को बेकरार होंगे।

शुभमन की अगुवाई वाली टीम की नजर श्रीलंका को रौंदकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।