द इंडियन व्यू

आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आईएएस पत्नी को लिखा पत्र

नई दिल्ली : हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार को पत्र लिखकर…

Ragwendra P Singh
October 12, 2025
2 min read
आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आईएएस पत्नी को लिखा पत्र

नई दिल्ली : हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने दिवंगत अधिकारी की पत्नी और आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार को पत्र लिखकर संवेदनाएं व्यक्त की।खरगे ने पत्र में लिखा कि यह घटना उन्हें भीतर तक झकझोर गई है। पूरन कुमार सामाजिक पूर्वाग्रहों और विसंगतियों से जूझते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह जानकर उनके मन को गहरा आघात पहुंचा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई घटनाएं देखी हैं, लेकिन भेदभावपूर्ण सोच के कारण हुई यह दुखद घटना सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।खरगे ने कहा कि जब देश चांद पर झंडा गाड़ने का गौरव प्राप्त कर रहा है, तब भी समाज में अन्याय और भेदभाव की घटनाएं होना अत्यंत शर्मनाक है। संविधान ने हमें जिन लोगों की पीड़ा और तकलीफ दूर करने का दायित्व दिया है, यदि हम उन्हें भी सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो यह चिंता का विषय है। खरगे ने पत्र में अमनीत को धैर्य और साहस बनाए रखने की सलाह दी और कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…