आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी चिंता, मिचेल स्टार्क नहीं होंगे उपलब्ध
आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते हैं। स्टार्क की गैरमौजूदगी से दिल्ली…

आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते हैं। स्टार्क की गैरमौजूदगी से दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरुआती चरण में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट की शुरुआत में नहीं खेल पाएंगे। उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले दिनों में उनका फिटनेस प्रोटोकॉल किस तरह आगे बढ़ता है।
सीए के अनुसार, पिछले 12 महीनों में अत्यधिक वर्कलोड के कारण 36 वर्षीय स्टार्क को सावधानीपूर्वक मैनेज किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैच खेले थे और बिग बैश लीग के अंतिम चरण में भी हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के मोहम्मद सिराज को छोड़कर किसी भी तेज गेंदबाज से ज्यादा गेंदें फेंकीं।

स्टार्क की अनुपस्थिति दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि टीम उनसे नई गेंद के साथ शुरुआती ओवरों में बढ़त दिलाने की उम्मीद कर रही थी। वह दुनिया के उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जो पावरप्ले और डेथ ओवर—दोनों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
केवल स्टार्क ही नहीं, बल्कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे। कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद और हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं, जिससे इन टीमों को भी शुरुआती झटका लग सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10 से अधिक रहा, लेकिन बड़े मैचों में प्रभाव डालने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम साबित हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत को शुरुआती सफलता के लिए करना पड़ा संघर्ष, कीवियों ने बनाए 246 रन
आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टॉम लैथम और टॉम ब्लंडेल के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 246 रन बना लिए।
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
