आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा को दोबारा मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) सीज़न के लिए एक बार फिर से टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक मुख्य कोच रहे थे।…

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) सीज़न के लिए एक बार फिर से टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक मुख्य कोच रहे थे। पिछले सीज़न (आईपीएल 2025) में उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में पदोन्नत किया गया था, जबकि राहुल द्रविड़ टीम के कोच थे।फ्रेंचाइजी ने सोमवार को कोचिंग स्टाफ में कई बदलावों की भी घोषणा की। फ्रेंचाइजी के मुताबिक विक्रम राठौर को लीड असिस्टेंट कोच बनाया गया है। ट्रेवर पेनी और सिड लाहिड़ी क्रमशः असिस्टेंट कोच और परफॉर्मेंस कोच के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे, जबकि शेन बॉन्ड फास्ट बॉलिंग कोच की भूमिका निभाते रहेंगे।खिलाड़ियों के मोर्चे पर भी राजस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। टीम ने अपने लंबे समय से कप्तान रहे संजू सैमसन का ट्रेड करते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन को चेन्नई सुपर किंग्स से शामिल किया है, जो सीज़न से पहले सबसे चर्चित बदलावों में से एक माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
