द इंडियन व्यू

आईपीएल 2026 : धीमी ओवर गति के कारण पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला इंडियन…

Ragwendra P Singh
May 13, 2026
2 min read
आईपीएल 2026 : धीमी ओवर गति के कारण पैट कमिंस पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच था, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

 

आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियमों के उल्लंघन के कारण यह कार्रवाई की गई। चूंकि इस सीजन में यह सनराइजर्स हैदराबाद का पहला ओवर-रेट अपराध था, इसलिए कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

 

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।

 

गुजरात की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान शुभमन गिल 5 रन और जोस बटलर 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद साई सुदर्शन ने 61 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अहम पारियां खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

 

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को शून्य पर आउट कर बड़ा झटका दिया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

 

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेसन होल्डर और प्रसिद्ध कृष्णा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

 

इस जीत के साथ शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

--------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…