आईपीएल 2026: चोट से जूझ रहे मिशेल स्टार्क बाेले, दिल्ली कैपिटल्स के लिए जल्द वापसी की उम्मीद
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं। स्टार्क ने शनिवार को सोशल…

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं।
स्टार्क ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया में उनकी अनुपलब्धता को लेकर कई “गलत और भ्रामक” बातें कही जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान उन्हें अपनी चोट की गंभीरता का पूरा अंदाजा नहीं था। फिलहाल वह रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस चोट के कारण दिल्ली टीम और फैंस को हुई असुविधा के लिए माफी चाहता हूं। मैं टीम के संपर्क में हूं और जल्द से जल्द वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहा हूं।”
दिल्ली कैपिटल्स को पिछले सीजन में स्टार्क से अच्छा प्रदर्शन मिला था, जहां उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। टीम ने उन्हें 2026 की नीलामी से पहले 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। स्टार्क की गैरमौजूदगी में टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाजी विकल्प के रूप में काइल जैमीसन, लुंगी एनगिडी और दुष्मंथा चमीरा मौजूद हैं।
स्टार्क हाल ही में एशेज 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाज रहे, जहां उन्होंने पांचों टेस्ट मैच खेले और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार जीता।
इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड पर नजर रख रहा है, क्योंकि आईपीएल के बाद टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। अगस्त 2026 से जुलाई 2027 के बीच ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मैच खेलने हैं।
गौरतलब है कि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी शुरुआती मुकाबलों में अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए उपलब्ध नहीं हैं, हालांकि वे अपनी फ्रेंचाइजियों से जुड़ चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
