आईपीएल 2026: केकेआर ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे और हैदराबाद ने एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को किया शामिल
नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने-अपने दल में अहम बदलाव करते हुए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। कोलकाता ने चोटिल…

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने अपने-अपने दल में अहम बदलाव करते हुए रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। कोलकाता ने चोटिल आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को शामिल किया है, जबकि हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स के स्थान पर डेविड पेन को टीम में जोड़ा है।
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप कमर की चोट (लम्बर स्ट्रेस इंजरी) के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चिकित्सा टीम की देखरेख में बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपचार कराएंगे। आकाशदीप भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28 विकेट हासिल किए हैं।
उनकी जगह कोलकाता ने 28 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को मौका दिया है। सौरभ दुबे को 30 लाख रुपये में टीम से जोड़ा गया है, जो उनके करियर के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।
वहीं हैदराबाद ने इंग्लैंड के खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स के चोटिल होने के बाद डेविड पेन को 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। डेविड पेन ने अब तक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच खेला है, जबकि टी20 प्रारूप में 233 मैचों में 304 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है।
आईपीएल 2026 से पहले किए गए ये बदलाव टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, जहां नए खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
