द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स में बदलाव, संजू सैमसन की वापसी

आईपीएल का 59वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन की वापसी हुई है। संजू सैमसन साइड स्ट्रेन के कारण कुछ मैचों से बाहर थे। राजस्थान के कप्तान ने…

Ragwendra P Singh
May 18, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स में बदलाव, संजू सैमसन की वापसी

आईपीएल का 59वां मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के नियमित कप्तान संजू सैमसन की वापसी हुई है। संजू सैमसन साइड स्ट्रेन के कारण कुछ मैचों से बाहर थे। राजस्थान के कप्तान ने जारी सीजन में अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 अप्रैल को खेला था।

Getty Images

संजू जारी सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके हैं। संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग ने टीम की कमान संभाली थी। रियान ने शुरुआती तीन मैचों में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व किया था। संजू सैमसन ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ये मैच खेले, क्योंकि वह कीपिंग के लिए फिट नहीं थे।

संजू सैमसन ने अपने पिछले मैच में 19 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी लेकिन पारी के बीच में वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। राजस्थान रॉयल्स ने ये मुकाबला सुपर ओवर में गंवाया था।

इसके बाद से राजस्थान की टीम सिर्फ एक मुकाबला जीत सकी है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने सात मैचों में 224 रन बनाए हैं। उन्होंने जारी सीजन में 23 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा वह पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करना जारी रखेंगे। वह निचले क्रम में आएंगे। नितीश राणा के स्थान पर संजू को जगह मिली है।

जोफ्रा आर्चर की जगह क्वेना मफाका को एकादश में शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है, उसने प्लेइंग इलेवन में जोफ्रा आर्चर की जगह क्वेना माफाका को शामिल किया है। वहीं संजू सैमसन फिट हो चुके हैं, जिससे वह टीम की अगुवाई करेंगे। पंजाब किंग्स की टीम में तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।