द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 में अंपायर की भूमिका निभाएंगे तन्मय श्रीवास्तव

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने 2008 में अंडर19 विश्व कप जीता था। उस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। उस टीम में विराट कोहली के साथी रहे और फाइनल में दमदार पारी खेलने वाले एक खिलाड़ी को अब हम आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते…

Ragwendra P Singh
March 19, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 में अंपायर की भूमिका निभाएंगे तन्मय श्रीवास्तव

भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने 2008 में अंडर19 विश्व कप जीता था। उस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। उस टीम में विराट कोहली के साथी रहे और फाइनल में दमदार पारी खेलने वाले एक खिलाड़ी को अब हम आईपीएल 2025 में अंपायरिंग करते हुए देखेंगे। इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है।

@UPCACricket

ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि तन्मय श्रीवास्तव हैं, जो इस साल आईपीएल में अंपायर की भूमिका में होंगे। अंडर 19 वर्ल्ड कप 2008 फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर 3 पर उतरकर 46 रनों की दमदार पारी खेलने वाले तन्मय श्रीवास्तव करीब पांच साल पहले इस खेल को अलविदा कह चुके हैं।

इसके बाद से वे अंपायर की भूमिका घरेलू क्रिकेट में निभा रहे हैं, जबकि इस बार उनको बीसीसीआई ने अंपायर के तौर पर चुना है। इस बात का आधिकारिक ऐलान यूपीसीए ने किया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि तन्मय श्रीवास्तव आईपीएल में ऑफिशिएट करेंगे।

यहां तक कि वे आईपीएल भी खेल चुके हैं। 2008 और 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए 7 मैच खेले थे। उनकी 3 पारियों में वे सिर्फ 8 रन ही बना सके थे। इनमें से भी सात रन एक ही मैच में बनाए थे। वे ना तो एक भी चौका और ना ही एक भी छक्के जड़ पाए थे।

डोमेस्टिक क्रिकेट का उनको अच्छा खासा अनुभव है। वे 90 फर्स्ट क्लास और 44 लिस्ट ए मैचों के अलावा 34 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 4918 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 1728 रन बनाए हैं। 649 रन कुल उन्होंने टी20 क्रिकेट में बनाए हैं। आखिरी प्रोफेशनल मैच उन्होंने साल 2020 में खेला था। रिटायर्ड क्रिकेटरों की लीग में भी वे खेल चुके हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।