द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025: पहली जीत के लिए पांड्या-गिल की टीम में होगा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में पहली जीत के इरादे से शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे। दोनों टीम के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के…

Ragwendra P Singh
March 29, 2025
2 min read
आईपीएल 2025: पहली जीत के लिए पांड्या-गिल की टीम में होगा मुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में पहली जीत के इरादे से शनिवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे। दोनों टीम के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार्दिक पांड्या नहीं थे। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है। आईपीएल 2025 का अपना पहला मैच दोनों टीम गंवा चुकी हैं। गुजरात टाइटंस को जहां पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मात मिली। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें काफी मजबूत मानी जाती हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है, तो वहीं गुजरात टाइटंस एक बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही है।

एक बार फाइनल में चेन्नई के हाथों गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के पास अच्छी बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी का क्रम भी है। गुजरात के लिए राशिद खान अहम किरदार निभाते हैं।

गुजरात और मुंबई के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं। इसमें गुजरात ने तीन बार जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई की टीम को दो मुकाबलों में सफलता मिली है। मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर होगी। हालांकि, वह अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। वहीं, मिडिल ऑर्डर भी कुछ खास नहीं कर पाया था। अहमदाबाद में हमेशा हाई स्कोरिंग मैच होते हैं और उम्मीद है कि मुंबई और गुजरात के बीच भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।