आईपीएल 2025 : चोटिल उमरान मलिक की जगह चेतन सकारिया टीम में शामिल
आईपीएल 2025 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उमरान मलिक के स्थान पर टीम में जगह दी है। उमरान मलिक, जिन्हें गत चैंपियन टीम ने 75 लाख रुपये में खरीदा था, एक अज्ञात चोट के कारण…

आईपीएल 2025 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उमरान मलिक के स्थान पर टीम में जगह दी है। उमरान मलिक, जिन्हें गत चैंपियन टीम ने 75 लाख रुपये में खरीदा था, एक अज्ञात चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

27 वर्षीय चेतन सकारिया को केकेआर ने पिछले सीजन में भी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद, वह पिछले साल हुई मेगा नीलामी में नहीं बिक सके थे। हालांकि, अब उन्हें बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी 75 लाख रुपये में टीम में जगह मिली है।
सकारिया ने आईपीएल में अब तक तीन सीजन (2021-23) में 19 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.43 की इकॉनमी से 20 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी और 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे। टी20 क्रिकेट में उनके नाम कुल 46 मैचों में 7.69 की बेहतरीन इकॉनमी से 65 विकेट दर्ज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
