द इंडियन व्यू

आईपीएल 2025 के लिए अंपायर पैनल का ऐलान

आईपीएल के नए सत्र के लिए अंपायर पैनल की घोषणा हो गई है। इस बार बीसीसीआई सात नए भारतीय अंपायरों को अवसर दे रही है। इन अंपायरों के नाम हैं स्वरूपानंद कन्नूर, अभिजीत भट्टाचार्य, पाराशर जोशी, अनीश सहस्रबुद्धे, केयुर केलकर,…

Ragwendra P Singh
March 21, 2025
2 min read
आईपीएल 2025 के लिए अंपायर पैनल का ऐलान

आईपीएल के नए सत्र के लिए अंपायर पैनल की घोषणा हो गई है। इस बार बीसीसीआई सात नए भारतीय अंपायरों को अवसर दे रही है। इन अंपायरों के नाम हैं स्वरूपानंद कन्नूर, अभिजीत भट्टाचार्य, पाराशर जोशी, अनीश सहस्रबुद्धे, केयुर केलकर, कौशिक गांधी और अभिजीत बेंगरी।

साभार : गूगल

अनुभवी अंपायर एस रवि और सीके नंदन आईपीएल 2025 में अंपायरों के मेंटॉर होंगे। आईपीएल के नए सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच होगा।

आईपीएल में नए अंपायरों को मौका देने के पीछे बीसीसीआई का तर्क है कि इससे उन्हें हाई प्रोफाइल और प्रेशर वाले मैचेज का अनुभव होगा। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक अंपायरों में शामिल कौशिक गांधी तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर हैं। वह 34 फर्स्ट क्लास मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।

बतौर अंपायर उनका यह दूसरा ही सीजन है, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। अब तक कौशिक महिला इंटरनेशनल मैचों और महिला प्रीमियर लीग में अंपायरिंग कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंपायरों में इस बार श्रीलंका के कुमार धर्मसेना आईपीएल मैचों में अंपायरिंग करते नजर नहीं आएंगे।

इसके अलावा आईपीएल 2024 में अंपायरिंग करने वाले अनिल चौधरी भी इस बार नहीं दिखेंगे। अनिल चौधरी ने टीवी कमेंट्री का रुख कर लिया है। इस बार तन्मय श्रीवास्तव भी आईपीएल में अंपायरिंग करते नजर आ सकते हैं। पिछले दिनों यूपीसीए ने इस बात का ऐलान किया था कि तन्मय को इस आईपीएल में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।