आईपीएल 2025: ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में साई सुदर्शन और कोहली, तेजी से आगे बढ़ रहे सूर्यकुमार, बस इतने रन की जरूरत!
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।…

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के सिर पर इस सीजन ऑरेंज कैप सजी है। पहले पायदान पर जहां साई सुदर्शन हैं तो वहीं, दूसरे स्थान पर विराट कोहली। लेकिन, अब उनसे ऑरेंज कैप छीना जा सकता है। मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के सिर पर ये सज सकती है। गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के सामने उतरेंगे।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 50वां मैंच खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार, सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से मैच का प्रसारण शुरू होगा।
इस सीजन में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-3 में बने हए हैं। अगर राजस्थान के खिलाफ उनका बल्ला चलता है तो वह टेबल टॉपर बन सकते हैं।
ऑरेंज कैप की रेस में पहले पायदान पर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। उन्होंने इस सीजन में 9 मैच की 9 पारियों में 456 रन बनाए हैं। साई के बल्ले से 5 हाफ सेंचुरी आई है। उनके बल्ले से 46 चौके और 16 छक्के आए। दूसरे नंबर पर रन मशीन विराट कोहली हैं, जिन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 443 रन बनाए हैं। विराट के बल्ले से 6 हाफ सेंचुरी आई है। विराट के बल्ले से 39 चौके और 13 छक्के आए। 10 मैच की 10 पारियों में सूर्यकुमार यादव ने 427 रन बनाए। सूर्यकुमार के बल्ले से 3 हाफ सेंचुरी आई। उनके बल्ले से 42 चौके और 23 छक्के निकले।
राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव अगर 30 रनों की पारी खेलते हैं तो वह साई सुदर्शन के 456 रनों से आगे निकल जाएंगे। दूसरी ओर जयपुर के मैदान में प्लेऑफ में बने रहने के लिए राजस्थान रॉयल्स को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। वहीं, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस भी अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
