आईपीएल : राजस्थान की दूसरी जीत, पंजाब अपने घर पर पहला मैच हारी
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 18वें मैच में पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 205 रन बनाया था। जवाब में पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही…

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 18वें मैच में पंजाब किंग्स को 50 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 205 रन बनाया था। जवाब में पंजाब 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई।

पंजाब इस सत्र में पहला मैच हारी है। उसे 2 जीत मिली है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। यशस्वी जायसवाल (67), संजू सैमसन (38) और रियान पराग (43) की पारियों से राजस्थान ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
जवाब में पंजाब के शुरुआत से ही विकेट गिरते रहे। नेहाल वढेरा (62) और ग्लेन मैक्सवेल (30) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए।

यशस्वी ने मैच में 45 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 148.89 की रही। यह उनके आईपीएल करियर का 10वां और पंजाब के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 40 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी से राजस्थान को पावरप्ले में दमदार शुरुआत मिली और वह बड़े स्कोर की बढ़ी। उन्होंने कुल 56 मैच खेल हैं और 1,708 रन बनाए हैं।
राजस्थान के लिए पराग ने 25 गेंदों का सामना किया और 43 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 172 की रही। ये इस संस्करण में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। पराग ने जो भी गेंद सीमा रेखा के बाहर पहुंचाई, सब कमाल के शॉट्स थे।
ये खिलाड़ी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आया और आखिरी ओवर तक डटा रहा। यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी ने 18 गेंदों में 34 रन जोड़े। नेहाल ने पंजाब के लिए अकेले संघर्ष किया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और 62 रन बनाए।
उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 151.22 की रही। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। अब तक इस खिलाड़ी ने कुल 22 आईपीएल मैच खेले हैं। इसकी 18 पारियों में 30.33 की औसत और 144.44 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
