द इंडियन व्यू

आईपीएल : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, आर्य का तूफानी शतक

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 6 विकेट पर 219 रन बनाया। BCCI जवाब में…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
3 min read
आईपीएल : पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, आर्य का तूफानी शतक

पंजाब किंग्स ने आईपीएल के 22वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 18 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 6 विकेट पर 219 रन बनाया।

BCCI

जवाब में सीएसके पूरे ओवर खेलने के बाद 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। पहले खेलते हुए पंजाब ने 83 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। लगातार गिर रहे विकेटों के बावजूद प्रियांश आर्य ने शतक (103) लगाया। उनके अलावा शशांक सिंह ने अर्धशतक (52) लगाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में सीएसके को रचिन रविंद्र (36) और कॉनवे (69) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद शिवम दुबे (42) और महेंद्र सिंह धोनी (27) ने भी संघर्ष दिखाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। आर्य ने 42 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस बीच उन्होंने 7 चौके और 9 बड़े छक्के लगाए। वह सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए हैं।

उन्होंने छठे विकेट के लिए शशांक सिंह के साथ मिलकर 34 गेंदों में 71 रन की उम्दा साझेदारी भी निभाई। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच पंजाब की पारी को स्थिरता प्रदान की। आर्य अब आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले सिर्फ 8वें अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं।

उनसे पहले शॉन मार्श (2008), मनीष पांडे (2009), पॉल वाल्थाटी (2009), देवदत्त पडिक्कल (2021), रजत पाटीदार (2022), यशस्वी जायसवाल (2022) और प्रभसिमरन सिंह (2023) ऐसा कर चुके थे। वह पावरप्ले ओवर्स के दौरान ही 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ दूसरे अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सनी सोहेल (2011) ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

आर्य अब आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। भारतीय खिलाड़ियों में उनसे आगे इस सूची में सिर्फ युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था।

विश्व के बल्लेबाजों की बात करें तो आईपीएल में आर्य से तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल (30 गेंद) और डेविड मिलर (38 गेंद) ने लगाए हैं। ट्रेविस हेड ने भी 39 ही गेंदों पर अपना शतक लगाया हुआ है। पहले खेलते हुए पंजाब ने जब 83 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब शशांक क्रीज पर आए।

उन्होंने संकट में मौजूद पंजाब की टीम को निकालने का सफल प्रयास किया। इस बीच उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने अब तक इस लीग में 28 मैचों की 22 पारियों में 44.08 की उम्दा औसत और 161.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन बनाए हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉनवे ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से निकलने वाली पहली अर्धशतकीय पारी रही। इस बीच उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई। वह 49 गेंदों पर 69 रन की पारी खेलकर रिटायर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।