आईपीएल : चेन्नई का जीत से आगाज, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर अपने सफर का अच्छा आगाज किया है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 9 विकेट पर…

आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर अपने सफर का अच्छा आगाज किया है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 9 विकेट पर 155 रन बनाया।

जवाब में सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ (53) और रचिन रविंद्र (65) की पारियों से लक्ष्य हासिल किया। मुंबई से रोहित शर्मा (0) अपना खाता भी नहीं खोल सके। रेयान रिकेल्टन (13), विल जैक्स (11) और रॉबिन मिंज (3) भी जल्दी आउट हुए।
सूर्यकुमार यादव (29), तिलक वर्मा (31) और दीपक चाहर (28) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में राहुल त्रिपाठी (2) के जल्दी आउट होने के बाद रचिन और गायकवाड़ (52) ने अच्छी पारियां खेली और चेन्नई ने 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

नूर अहमद ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च किए और 4 बल्लेबाजों को पवेलिन भेजा। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही। इस अफगान खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव (29), तिलक वर्मा (31), रॉबिन मिंज (3) और नमन धीर (17) के रूप में प्रमुख विकेट हासिल किए।
यह उनके आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उनके नाम आईपीएल में अब 25 मैचों में 25 ही विकेट लिए हैं। गायकवाड़ ने आईपीएल करियर का 19वां अर्धशतक 22 गेंदों में पूरा किया। यह मुंबई के खिलाफ उनकी तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।
गायकवाड़ ने रचिन रविंद्र के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हुई। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे गायकवाड़ अपनी पारी में 26 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।
पारी की शुरुआत करते हुए रचिन ने 42 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा। वह 45 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई से पारी की शुरुआत करने आए रोहित ने निराश किया। वह पारी के पहले ओवर में खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए। आईपीएल में 18वीं बार रोहित बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वह अब संयुक्त रूप से सर्वाधिक बार टूर्नामेंट में शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी है।
आईपीएल में खलील ने रोहित को तीसरी बार आउट किया है। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में 29 रन बनाए। इस बीच उन्होंने आईपीएल में मुंबई से खेलते हुए अपने 3,000 रन पूरे किए। वह इस टीम से यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। मुंबई से खेलते हुए सूर्यकुमार ने 95 पारियों में 35.05 की औसत से 3,015 रन बनाए हैं। उनसे पहले सिर्फ रोहित (5,458) और कीरोन पोलार्ड (3,412) इस फ्रेंचाइजी से खेलते हुए 3,000 से अधिक रन बना चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
