द इंडियन व्यू

आईपीएल : घर में आरसीबी की हार, गुजरात टाइटंस की दूसरी जीत

मोहम्मद सिराज और साई किशोर की उम्दा गेंदबाजी के बाद जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की। BCCI आरसीबी के 170 रन के लक्ष्य का…

Ragwendra P Singh
April 2, 2025
4 min read
आईपीएल : घर में आरसीबी की हार, गुजरात टाइटंस की दूसरी जीत

मोहम्मद सिराज और साई किशोर की उम्दा गेंदबाजी के बाद जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की।

BCCI

आरसीबी के 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा साई सुदर्शन (49) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफाइन रदरफोर्ड (नाबाद 30, 18 गेंद, तीन छक्के, एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर जीत दर्ज की।

सिराज ने 19 रन देकर तीन जबकि किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

मेजबान टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट जाने के बाद संकट में थी लेकिन लिविंगस्टोन और डेविड की पारी से अंतिम पांच ओवर में 64 रन जोड़ सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टाइटंस ने पावर प्ले में कप्तान शुभमन गिल (14) का विकेट गंवाकर 42 रन बनाए।

गिल को भुवनेश्वर कुमार (23 रन पर एक विकेट) ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। सुदर्शन अच्छी लय में दिखे। उन्होंने जोश हेजलवुड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। उन्होंने यश दयाल और रसिख सलाम की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए।

बटलर ने भी तेवर दिखाते हुए रसिख के ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा। बटलर ने 12वें ओवर में कृणाल पंड्या का स्वागत छक्के के साथ किया जबकि सुदर्शन ने लगातार दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सुदर्शन अगले ओवर में हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर जितेश को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारा। रदरफोर्ड ने हेजलवुड पर चौके से खाता खोला और कृणाल पर छक्का जड़ा।

बटलर ने लिविंगस्टोन की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। टाइटंस को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 36 रन की जरुरत थी और बटलर तथा रदरफोर्ड ने दो-दो छक्के जड़कर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।

गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विराट कोहली (07) ने सिराज पर चौके से खाता खोला लेकिन अरशद खान (17 रन पर एक विकेट) की गेंद को लॉन्ग लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में खेल गए।

सिराज ने देवदत्त पडिक्कल (04) और फिल सॉल्ट (14) को लगातार ओवरों में बोल्ड किया। आरसीबी ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 38 रन बनाए।

कप्तान रजत पाटीदार (12) ने इशांत शर्मा (27 रन पर एक विकेट) की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद को पूरी तरह से चूककर पगबाधा हो गए जिससे टीम का स्कोर चार विकेट पर 42 रन हो गया।

जितेश ने इशांत पर चौके से खाता खोला और इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा। लिविंगस्टोन नौ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब किशोर की गेंद पर राहुल तेवतिया ने उनका कैच छोड़ दिया।

लिविंगस्टोन ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए राशिद खान पर छक्का जड़ा। जितेश ने भी राशिद पर चौका मारा लेकिन साई किशोर की गेंद पर तेवतिया को कैच दे बैठे। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा।

कृणाल पंड्या (05) ने राशिद पर चौके के साथ 14वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में किशोर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे जिससे आरसीबी का स्कोर छह विकेट पर 104 रन हो गया।

लिविंगस्टोन ने राशिद जबकि टिम डेविड ने किशोर पर छक्के के साथ रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया। लिविंगस्टोन ने 18वें ओवर में राशिद को निशाना बनाते हुए तीन छक्के जड़े और 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगले ओवर में सिराज की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे।

डेविड ने अंतिम ओवर में प्रसिद्ध की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 18 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।