एक बार फिर पंत का बल्ला खामोश, उम्मीदों पर फेर दिया पानी
लखनऊ। 0, 15, 2, 2 — ये आंकड़े किसी युवा या नए खिलाड़ी के नहीं, बल्कि स्टार भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के हैं। BCCI इकाना स्टेडियम में, अपने घरेलू मैदान पर, एक बार फिर पंत का बल्ला खामोश रहा।…

लखनऊ। 0, 15, 2, 2 — ये आंकड़े किसी युवा या नए खिलाड़ी के नहीं, बल्कि स्टार भारतीय बल्लेबाज और लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के हैं।

इकाना स्टेडियम में, अपने घरेलू मैदान पर, एक बार फिर पंत का बल्ला खामोश रहा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब निकोलस पूरन जल्दी आउट हो गए, तब दर्शकों की निगाहें पंत पर थीं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मुंबई के खिलाफ मुकाबले में पंत 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने क्लीन बोल्ड कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया। हार्दिक की गेंद पर ही निकोलस पूरन आउट हुए थे, जिससे लखनऊ ने 91 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया।
आईपीएल 2025 का यह सीजन पंत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। चार मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 रन बनाए हैं। एक ऐसे खिलाड़ी से जिसकी कीमत 27 करोड़ रुपये हो और जो टीम की कप्तानी भी कर रहा हो, उससे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद शायद ही किसी ने की थी।
पंत के आउट होने के बाद इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स के फैंस मायूस दिखे। कई फैंस ने कहा कि उन्हें पंत से इस सीजन बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन हर मैच में फ्लॉप शो ने गहरी निराशा दी है।
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हालांकि, अब तक के चार मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। उन्होंने कुल 19 रन बनाए हैं, जिससे प्रति रन लागत लगभग 1.59 करोड़ रुपये बैठती है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
