आईपीएल : गुजरात टाइटंस की पहली जीत, मुंबई को 36 रन से हराया
गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया। यह इस संस्करण उसकी पहली जीत है। इससे पहले उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 8 विकेट पर 196 रन…

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया। यह इस संस्करण उसकी पहली जीत है। इससे पहले उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 8 विकेट पर 196 रन बनाया था।

जवाब में मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना पाई। टीम की इस संस्करण में लगातार दूसरी हार है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (38) और साई सुदर्शन (63) ने 78 रन जोड़े।
इसके बाद जोस बटलर ने भी 39 रन की अच्छी पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। जवाब में मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (48) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।
सुदर्शन ने 41 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 153.66 की रही। यह उनके आईपीएल करियर का 8वां और मुंबई के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा किया।
यह उनका आईपीएल में लगातार चौथा 50+ स्कोर भी था। उन्होंने पिछले 3 स्कोर क्रमश: 84, 103, 74 के रहे हैं। आईपीएल में सुदर्शन ने 27 मुकाबले में 1,171 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान पहला चौका लगाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में 600 चौके पूरे करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।
उनसे ज्यादा चौके केवल डेविड वार्नर (663), विराट कोहली (711) और शिखर धवन (768) के हैं। मैच में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बल्ले से 2 चौके निकले।
हार्दिक के कप्तान के तौर पर आईपीएल में 24 विकेट हो गए हैं। अब आईपीएल में कप्तान के रूप में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ रविचंद्रन अश्विन (25), अनिल कुंबले (30) और शेन वॉर्न (57) के नाम हैं। एक बार फिर मुंबई का शीर्षक्रम मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहा। अनुभवी रोहित 8 रन बनाकर आउट हो गए।
उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भी लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे और 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रॉबिन मिंज ने 3 और हार्दिक ने सिर्फ 11 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन इसके लिए 36 गेंद खर्च कर दिए। सूर्यकुमार ने अकेले संघर्ष किया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
