आईपीएल : कोहली और पडिक्कल के अर्धशतक, हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से बैंगलोर की जीत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाया। जवाब में राजस्थान पूरे ओवर खेलने के…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाया। जवाब में राजस्थान पूरे ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

आरसीबी से शीर्षक्रम में विराट कोहली (70) और देवदत्त पडिक्कल (50) ने अर्धशतक लगाए। वहीं, आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में यशस्वी जायसवाल (49) और वैभव सूर्यवंशी (16) ने 52 रन की साझेदारी की।
नितीश राणा (28) और जुरेल (47) ने संघर्ष किया। हालांकि, जोश हेजलवुड ने घातक गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। कोहली ने पारी का तीसरा ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगातार 2 चौके लगाकर अच्छी लय के संकेत दिए।
आरसीबी से पारी की शुरुआत करने आए इस दिग्गज बल्लेबाज ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पडिक्कल के साथ मिलकर 51 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कोहली 42 गेंदों पर 8 चौकों और 2 छक्कों से 70 रन बनाकर आउट हुए।

कोहली एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने इस घरेलू मैदान पर लगभग 108 मैच की 105 पारियों में 40 की औसत के साथ 3,556 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 113 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 26 अर्धशतक भी लगाए हैं।
उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बेंगलुरु में 2,000 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका है। आरसीबी को 61 रन पर फिलिप सॉल्ट (26) के रूप में पहला झटका लगा था। इसके बाद पडिक्कल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।
उन्होंने कोहली (70) के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।
आरसीबी से भुवनेश्वर कुमार ने पहला ओवर किया और जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। यह तीसरा ऐसा मौका है, जब उन्होंने पहली गेंद पर छक्का जड़ा है। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। राजस्थान की इस सलामी बल्लेबाज ने 19 गेंदों में 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
आरसीबी से हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 8.20 की इकॉनमी रेट से 33 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की।
हेजलवुड ने जायसवाल, जुरेल, हेटमायर और आर्चर के रूप में प्रमुख विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चौथे ओवर के दौरान जुरेल और आर्चर को पवेलियन की राह दिखाई। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी-20 करियर में 150 विकेट भी पूरे किए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
