द इंडियन व्यू

आईपीएल के टॉप-5 गेंदबाजों में हैं चार भारतीय, जिनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट फैंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खुमार चढ़ा हुआ है। अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस बढ़चढ़ कर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। आईपीएल 2025 में 7 अप्रैल तक कुल 20 मैच…

Ragwendra P Singh
April 8, 2025
2 min read
आईपीएल के टॉप-5 गेंदबाजों में हैं चार भारतीय, जिनके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेट फैंस पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खुमार चढ़ा हुआ है। अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए फैंस बढ़चढ़ कर स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। आईपीएल 2025 में 7 अप्रैल तक कुल 20 मैच खेले गए हैं और अधिकतर मुकाबले रोमांचक रहे हैं। इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर कई रिकॉर्ड भी बने हैं। वहीं, आईपीएल के इतिहास के उन पांच गेंदबाजों की बात करें, जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है, तो इस लिस्ट में चार भारतीय गेंदबाज हैं। इनमें दो स्पिनर और एक तेज गेंदबाज का नाम शामिल है।

आईपीएल में वर्तमान समय में पंजाब किंग्स के लिए लेग स्पिनर के तौर पर खेल रहे युजवेंद्र चहल पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट पूरे किए। चहल ने 163 मैच में कुल 206 विकेट चटकाए। चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट है।

दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय गेंदबाज पीयूष चावला हैं, जो आईपीएल में कई टीमों के लिए खेले। लेग स्पिनर चावला ने 192 मैचों में 192 विकेट लिए हैं। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट है।

तीसरे नंबर पर आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। कुमार ने 179 मैचों में 184 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट है। दाएं हाथ के स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हैं।

चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो ने आईपीएल में कुल 161 मैच खेले और 183 विकेट लिए हैं। ब्रावो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट था।

पांचवे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में खेल रहे रविचंद्रन अश्विन हैं। ऑफ स्पिनर अश्विन ने आईपीएल में कुल 216 मैच खेले और 183 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट है।

मंगलवार को आईपीएल 2025 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का पंजाब किंग्स के साथ मुकाबला होना है। अगर रविचंद्रन अश्विन दो विकेट ले लेते हैं, तो वह आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार को पीछे करते हुए तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।