मैच के समय में बदलाव से टीमों में असंतोष, KKR ने जताई आपत्ति
आईपीएल 2025 के आखिरी फेज में बीसीसीआई ने एक नियम बदला है। ये नियम मैच की टाइमिंग से जुड़ा है। इसका नुकसान कोलकाता नाइट राइडर्स को भुगतना पड़ा है, जो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई। यही वजह है कि केकेआर ने अब बीसीसीआई को…

आईपीएल 2025 के आखिरी फेज में बीसीसीआई ने एक नियम बदला है। ये नियम मैच की टाइमिंग से जुड़ा है। इसका नुकसान कोलकाता नाइट राइडर्स को भुगतना पड़ा है, जो प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो गई। यही वजह है कि केकेआर ने अब बीसीसीआई को ईमेल लिखकर अपनी निराशा जाहिर की है।

बीसीसीआई ने आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स में एक बदलाव किया और मैच को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 60 मिनट दिए हैं। हालांकि, इस नियम से केकेआर नाखुश है, क्योंकि इसका खामियाजा वे भुगत चुके हैं। रिपोर्ट की मानें तो केकेआर ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर मैच ड्यूरेशन बढ़ाने को लेकर सवाल उठाए हैं।
आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन को कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर को ईमेल के जरिए बताया, "अगर इन परिस्थितियों में नियमों में मिड सीजन में किए गए ये बदलाव आवश्यक हो सकते हैं, फिर भी ऐसे बदलावों को लागू करने के तरीके में अधिक एकरूपता की अपेक्षा की जा सकती है।"
केकेआर अधिकारी का तर्क था कि अगर ऐसा विस्तार पहले किया गया होता, तो 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ता। उन्हें लगता है कि अतिरिक्त समय की वजह से पांच ओवर का खेल हो सकता था।
केकेआर ने सीईओ ने कहा, "जब आईपीएल रीस्टार्ट हुआ (17 मई को), तो यह स्पष्ट था कि 17 मई को केकेआर बनाम आरसीबी का पहला मैच बैंगलुरू में बारिश के कारण बाधित होने का बड़ा जोखिम था। पूर्वानुमान सभी के सामने था। ना केवल गेम धुला, बल्कि अब लागू किए जा रहे अतिरिक्त 120 मिनट कम से कम 5 ओवर के खेल का मौका भी गंवा दिया।"
बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। फिलहाल वे 13 मैचों में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं और वे अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकते हैं। इस सीजन में उनके दो मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।
मैसूर ने आगे कहा, "बारिश के कारण केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई। इस तरह के तदर्थ निर्णय और उन्हें लागू करने में असंगतता इस स्तर के टूर्नामेंट के लिए उचित नहीं है। मुझे यकीन है कि आप भी समझते होंगे कि हम क्यों दुखी हैं।"
केकेआर ही नहीं, कुछ अन्य टीमें भी इस नियम के लागू होने से खुश नहीं हैं। मंगलवार 20 मई को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग हुई, जिसमें तय हुआ कि 20 मई के बाद से हर एक मैच के लिए अतिरिक्त एक घंटे का समय होगा। नियमों में ये बदलाव उस समय हुआ, जब 70 में से 62 लीग मैच खेले जा चुके थे। अपडेट किए गए नियम के अनुसार, शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला मैच अब बिना किसी ओवर की कटौती के रात 9:30 बजे तक शुरू हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
