द इंडियन व्यू

आईपीएल : अब आठ अप्रैल को खेला जाएगा केकेआर-लखनऊ मैच

आईपीएल 2025 के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले लीग के 19वें मैच में की तारीख में बदलाव की घोषणा कर दी है। साभार : गूगल यह मैच पहले 6 अप्रैल को खेला जाना…

Ragwendra P Singh
March 28, 2025
2 min read
आईपीएल : अब आठ अप्रैल को खेला जाएगा केकेआर-लखनऊ मैच

आईपीएल 2025 के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले लीग के 19वें मैच में की तारीख में बदलाव की घोषणा कर दी है।

साभार : गूगल

यह मैच पहले 6 अप्रैल को खेला जाना था, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की मांग के बाद बोर्ड ने इस मैच की तारीख को बदलकर 8 अप्रैल कर दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से कोलकाता पुलिस ने मांग की थी, जिसमें रामनवमी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मैच की तारीख बदलने की मांग रखी गई थी।

उसी मांग के बाद केकेआर बनाम लखनऊ के मैच को 6 अप्रैल की जगह अब 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। यह मैच ईडन गार्डन स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। बाकी शेड्यूल पहले जैसा रहेगा।"

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला होने थे। दिन में केकेआर का लखनऊ से होना था। वहीं, शाम को 7:30 बजे गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होनी है। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। अब 8 अप्रैल को डबल हेड मैच खेला जाएगा। दिन में केकेआर का सामना लखनऊ से होगा, वहीं शाम को पंजाब किंग्सर का सामना चेन्नदई सुपर किंग्सर से होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।