आईटी कंपनी विप्रो वित्त वर्ष 26 में 12,000 से ज्यादा फ्रेशर्स की करेगी भर्ती
नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 26) में 12,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में लगभग 10,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करना है।…

नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो अगले वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 26) में 12,000 फ्रेशर्स को भर्ती करने की योजना बना रही है। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) में लगभग 10,000 फ्रेशर्स को नियुक्त करना है।
कंपनी के चीफ एचआर सौरभ गोविल के कहा, अक्टूबर-दिसंबर अवधि (तीसरी तिमाही) में लगभग 7,000 फ्रेशर्स को भर्ती किया जा चुका है और चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 2,500-3,000 और लोगों के भर्ती होने की उम्मीद है।
गोविल ने आगे कहा कि आईटी कंपनी ने घटती हुई छंटनी दरों के बीच कर्मचारी यूटिलिटी में सुधार लाने और मार्जिन बढ़ाने के लिए अपने नियुक्ति मॉडल का पुनर्मूल्यांकन किया है।
विप्रो ने वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजों में बताया था कि 31 दिसंबर, 2025 तक कंपनियों में 2,32,732 कर्मचारी कार्यरत थे।
अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 3,354 करोड़ रुपये हो गया है। नतीजों के साथ कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था।
31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए, कंपनी को उम्मीद है कि हमारे आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से आय 2,602 मिलियन डॉलर से 2,655 मिलियन डॉलर के बीच होगा।
विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक, श्रीनि पल्लिया के अनुसार, आम तौर पर पर कमजोर मानी जाने वाली तिमाही में अच्छे एग्जीक्यूशन के कारण हम अपनी आय गाइडेंस के मुताबिक वृद्धि हासिल कर पाए हैं।
विप्रो की मुख्य वित्तीय अधिकारी, अपर्णा अय्यर ने कहा कि कंपनी ने लगातार चौथी तिमाही में मार्जिन बढ़ाया है, जिससे हम अपने पहले से घोषित 17.5 प्रतिशत मार्जिन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं।
आगे कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बोर्ड ने हमारी संशोधित पूंजी आवंटन नीति को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
