द इंडियन व्यू

आईटीबीपी के गौरव मौर्या ने 10वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता स्वर्ण

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं अखिल भारतीय पुलिस गेम्स (जूडो क्लस्टर) में वाराणसी के गौरव मौर्या (आईटीबीपी) ने कराते स्पर्धा के कुमिते 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
1 min read
आईटीबीपी के गौरव मौर्या ने 10वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता स्वर्ण

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं अखिल भारतीय पुलिस गेम्स (जूडो क्लस्टर) में वाराणसी के गौरव मौर्या (आईटीबीपी) ने कराते स्पर्धा के कुमिते 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा।गौरव ने क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पुलिस को 5-7 से, सेमीफाइनल में असम राइफल्स को 6-7 से, और फाइनल में सीआरपीएफ के खिलाड़ी को 6-8 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गौरव ने ओडिशा में आयोजित नेशनल कैंप में दिन-रात कठिन अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके परिवार, कोच और टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।उनकी इस जीत से आईटीबीपी बल और वाराणसी का नाम पूरे प्रदेश में गर्व से ऊँचा हुआ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।