आईटीएफ जे 30 : क्वालीफाइंग में यूपी के अवि अग्रवाल ने किया बड़ा उलटफेर
लखनऊ। राजधानी के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 में क्वालीफाइंग मैचों का पहला दौर खेला गया। क्वालीफाइंग के पहले दौर में यूपी के कई खिलाड़ियों ने शानदार…

लखनऊ। राजधानी के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 में क्वालीफाइंग मैचों का पहला दौर खेला गया। क्वालीफाइंग के पहले दौर में यूपी के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
यूपी के फ़ैज, ऋषि, ध्रुव और मिराया समेत 32 बालक बालिका क्वालीफाइंग के अगले दौर में
बालक वर्ग के यूपी के अवि अग्रवाल ने बड़ा उलटफेर किया। अवि अग्रवाल ने क्वालीफाइंग वरियता सूची में चौथी वरियता प्राप्त अनुरव प्रकाश को सीधे सेट में 6-2,6-0 से हराकर क्वालीफाइंग के अगले दौर में जगह बना ली।

इसके अलावा यूपी के फ़ैज अली किदवई, ऋषि यादव, ध्रुव शर्मा, अदम्य सिंह भदौरिया, और बालिका वर्ग में यशस्वी श्रीवास्तव में क्वालीफाइंग के अगले दौर में जगह बना ली है।
फैज़ अली किदवई ने शानदार खेल दिखाते हुए यूपी के ही वंशराज जलोटा को सीधे सेटों में 6-4,6-0 से परास्त किया। फैज ने पहला सेट मेहनत करके जीता औऱ दूसरे सेट में वंशराज जलोटा को टिकने ही नहीं दिया। इसी तरह ऋषि यादव ने कर्णव माल को आसानी से 6-1,6-0 से हरा दिया।
वहीं यूपी के ही ध्रुव शर्मा ने सुपर टाइब्रेकर तक खिंचे मैच में 1-6,6-1,10-5 से हरा दिया। बालक वर्ग में अदम्य श्रीवास्तव और बालिका वर्ग में यूपी की यशस्वी श्रीवास्तव ने पहले दौर में वॉकओवर मिलने के साथ ही अगले दौर में जगह पक्की कर ली है। अदम्य के प्रतिद्वंदी ग्रेट ब्रिटेन के शिबिमन्यू ज्योतिकुमार क्वालीफाइंग मुकाबलों में उपस्थित नहीं हुए।
बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरियता प्राप्त तीनों खिलाडियों नमित भाटिया, आराध्य म्हास्दे, मीर फ़जल अली ने भी क्वालीफाइंग मुकाबलों के अगले दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के 9 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने क्वालीफाइंग दूसरे दौर में अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
बालिका वर्ग में पहली और दूसरी वरीयता प्राप्त कार्तिका पद्मकुमार, मिराया अग्रवाल ने अंतिम दौर में अपनी दावेदारी पेश की है। कार्तिका ने अपने दूसरे दौर के मैच में धानी को आसानी से सीधे सेटों में 6-2,6-0 से हराया।
इसी तरह मिराया अग्रवाल ने अपनी प्रतिद्वंदी शुभी शर्मा को टिकने नहीं दिया और 6-1,6-1 से हराकर क्वालीफाइंग आखिरी दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) के तत्वावधान में चल रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे-30 का आयोजन लखनऊ के विजयंतखंड मिनी स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मेन ड्रा मुकाबले 12 मई से खेले जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
