द इंडियन व्यू

आईटीआर भरने वालों की संख्या में वृद्धि को पुरी ने बताया देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रतीक

नई दिल्ली : केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में बीते 10 वर्षों में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि को भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रतीक बताया है। पुरी ने…

Ragwendra P Singh
July 4, 2025
1 min read
आईटीआर भरने वालों की संख्या में वृद्धि को पुरी ने बताया देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रतीक

नई दिल्ली : केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में बीते 10 वर्षों में इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भरने वालों की संख्या में भारी वृद्धि को भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का प्रतीक बताया है।

पुरी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा कि वित्त वर्ष 2013-14 में जहां 3.6 करोड़ लोगों ने आईटीआर दाखिल किया था, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा बढ़कर 8.5 करोड़ तक पहुंच गया। उन्होंने इस वृद्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस समय लगभग 95 प्रतिशत आईटीआर 30 दिनों के भीतर प्रोसेस किए जा रहे हैं, जो करदाताओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्री पुरी ने कहा कि यह ट्रेंड देश की बदलती सोच और बढ़ती ईमानदारी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जब टैक्सेशन को पारदर्शिता और ईमानदारी से प्रबंधित किया जाता है, तो यह नागरिकों के सशक्तीकरण का एक मजबूत माध्यम बन जाता है। पुरी ने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी इस बदलाव का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने न केवल लोगों को लाभ पहुंचाया है, बल्कि देश की आर्थिक भागीदारी में भी आम नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…