'आईजीआई' एयरपोर्ट पर विमान की देरी के बाद कर्मचारियों से बहस करते नजर आए यात्री
नई दिल्ली। घने कोहरे के कारण गुरुवार रात दिल्ली की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक यात्री विमान के कैंसिल होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों के एयरपोर्ट स्टाफ के साथ बहसबाजी का वीडियो भी…

नई दिल्ली। घने कोहरे के कारण गुरुवार रात दिल्ली की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक यात्री विमान के कैंसिल होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों के एयरपोर्ट स्टाफ के साथ बहसबाजी का वीडियो भी सामने आया।
दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में गुरुवार रात देरी हुई। फ्लाइट नंबर एसजी 646 में देरी ने यात्रियों के सब्र का बांध तोड़ दिया और वे एयरपोर्ट स्टाफ के साथ बहस करते नजर आए। यात्री दूसरी पैसेंजर फ्लाइट कराने और मुआवजे की मांग करने लगे।
दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर एसजी 646 को रात 10:30 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन घने कोहरे और उड़ान के लिए आवश्यक दृश्यता नहीं होने के कारण इसमें देरी हुई। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों और कर्मचारियों के बीच बहस बाजी हुई। लोग अलग से फ्लाइट का इंतजाम कराने या फिर डबल पैसा वापस करने पर अड़े रहे। हालांकि, अगले दिन तड़के सुबह पांच बजे एक अलग फ्लाइट का इंतजाम किया गया, जिससे यात्री अपने गंतव्य जा सके।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से उड़ानों के परिचालन में देरी हो रही है। यात्रियों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कहा कि सीएटी III के अंतर्गत नहीं आने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ सकता है।
बता दें कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब में ठंड बढ़ गई है। हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलग-अलग इलाकों, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50-199 मीटर तक दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने घने कोहरे के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
