आईजीआई एयरपोर्ट पर कोहरे से परिचालन बाधित, 148 उड़ानें रद्द, दो का मार्ग बदला
नई दिल्ली : साल के आखिरी दिन बुधवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई दूसरे हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर घने…

नई दिल्ली : साल के आखिरी दिन बुधवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई दूसरे हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण आज दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 फ्लाइट्स कैंसिल की गई, जबकि दो को डायवर्ट किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशनल दिक्कतों के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) पर कुल 148 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं है, जिसमें 70 जाने वाली फ्लाइट्स और 78 आने वाली फ्लाइट्स शामिल है। इसके अलावा दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई दूसरे हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी बहुत कम है।
इंडिगो एयरलाइन ने घने कोहरे को देखते हुए पैसेंजर के लिए ‘एक्स’ पोस्ट पर यात्रा परामर्श जारी किया है। इंडिगो ने लिखा कि दिल्ली और उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट पर कोहरा बना हुआ है। विजिबिलिटी कम है और इस वजह से फिलहाल फ्लाइट मूवमेंट सामान्य से धीमा है, जिससे कुछ देरी हो रही है। हम मौजूदा हालात में ऑपरेशन मैनेज करते रहेंगे, और व्यवस्थित ऑपरेशन बनाए रखने के लिए डिपार्चर और अराइवल को सीक्वेंस में करेंगे।
कंपनी ने कहा हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप वेबसाइट http://bit.ly/3ZWAQXd पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें, क्योंकि कोहरे से सड़क पर विजिबिलिटी और ट्रैफिक की स्थिति पर असर पड़ रहा है, इसलिए हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट तक की यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय लेकर चलें। कृपया निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें एयरपोर्ट पर आपकी मदद के लिए यहीं हैं और आज आपकी पूरी यात्रा के दौरान आपकी सहायता के लिए तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई। एयरपोर्ट पर लगभग 60 आने वाली और 58 जाने वाली कुल 118 फ्लाइट कैंसिल कर दी गईं, जबकि नई दिल्ली आने वाली 16 फ्लाइट को दूसरे शहरों में डायवर्ट कर दिया गया और 130 की सेवाओं में देरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
