आआपा की सरकार पर भाजपा का आरोप, पंजाब को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है
नई दिल्ली : पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में…

नई दिल्ली : पंजाब की राजनीति में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में साफ-सुथरी राजनीति का दावा करने वाली पार्टी की सच्चाई अब सामने आ रही है।
उन्होंने कहा कि जो लोग ईमानदारी के प्रमाणपत्र बांटते थे, आज उनके करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर छापे पड़ रहे हैं।
तरुण चुग ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पंजाब की जनता ने बदलाव के नाम पर आआपा को मौका दिया था लेकिन आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
राज्य में माफिया मजबूत हुए हैं और भ्रष्टाचार पूरे सिस्टम में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि, “लूट की स्थिति ऐसी है कि दिल्ली से भेजे गए लोग और पंजाब से चुने गए नेता, दोनों इसमें शामिल हैं। पंजाब को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है।”
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की वंदे मातरम पर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, “वंदे मातरम 150 वर्षों से अधिक समय से स्वतंत्रता सेनानियों की घोषणा है। यह अंग्रेजों के विरुद्ध एक नारे के समान था। जो लोग वंदे मातरम के विरोधी हैं, वे बौद्धिक रूप से बेईमान हैं। वंदे मातरम का जाप करना केवल एक सरकारी आदेश नहीं है बल्कि भारत के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
