द इंडियन व्यू

आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कांग्रेस विधायक सहित 37 यात्री बाल-बाल बचे

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।…

Ragwendra P Singh
March 21, 2026
2 min read
आंध्र प्रदेश : विजयनगरम में चलती बस में लगी आग, ओडिशा के कांग्रेस विधायक सहित 37 यात्री बाल-बाल बचे

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिला में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

 

यह घटना रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास तड़के करीब 3:00 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, 'ओडिशा ट्रेवल्स' की बस भुवनेश्वर से मलकानगिरी (ओडिशा) जा रही थी। इसी दौरान बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे निकली चिंगारी ने कुछ ही पलों में पूरी बस को आग की चपेट में ले लिया।

 

बस में सवार यात्रियों में मंगू खिल्ला भी शामिल थे, जो ओडिशा के चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं। वे भी इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे।

 

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, टायर फटते ही बस चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, लेकिन चालक ने खिड़कियां खोलकर और शोर मचाकर सभी को समय रहते जगा दिया।

 

विधायक मंगू खिल्ला ने घटना के बारे में बताया, "बस में आग लगते ही ड्राइवर की सूझबूझ ने हम सबकी जान बचा ली। हम सभी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।"

 

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। बाद में ट्रैवल एजेंसी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस 'एशियन स्माइल' का इंतजाम किया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना और उससे निकली चिंगारी को माना जा रहा है।----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।