आँखों में नमी और दिल में सम्मान: क्रिकेट जगत ने दी विराट कोहली को विदाई
टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास को ‘एक युग का अंत’ बताते हुए क्रिकेट समुदाय ने इस महान बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। 36 वर्षीय कोहली ने 123 मैचों में 46 . 85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाने के बाद…

टेस्ट क्रिकेट से विराट कोहली के संन्यास को ‘एक युग का अंत’ बताते हुए क्रिकेट समुदाय ने इस महान बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। 36 वर्षीय कोहली ने 123 मैचों में 46 . 85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह टी20 क्रिकेट से पहले ही विदा ले चुके हैं।

बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट में लिखा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। उनका योगदान हमेशा याद रखा जायेगा।’’ आईसीसी ने कहा,‘‘भारत के महान टेस्ट क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने पारंपरिक प्रारूप से विदा ली। सफेद जर्सी नहीं पहनेंगे लेकिन ताज बरकरार रहेगा। विराट कोहली ने अतुलनीय विरासत छोड़कर विदा ली।’’
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा ,‘‘ शानदार टेस्ट कैरियर के लिये बधाई विराट कोहली। टी20 क्रिकेट के उत्थान के दौर में पारंपरिक प्रारूप की लोकप्रियता बनाये रखने और अनुशासन, फिटनेस, प्रतिबद्धता के मामले में असाधारण उदाहरण प्रस्तुत करने के लिये धन्यवाद।’’
कोहली की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने कहा कि उन्हें टेस्ट प्रारूप में पूर्व कप्तान और अपने स्टार खिलाड़ी की कमी खलेगी। इसने कहा ,‘‘ उनकी चाल, उनके शॉट, उनके हाव भाव, उनका जश्न मनाने का अंदाज। सभी की कमी खलेगी।’’ इसने कहा ,‘‘ एक बेहतरीन टेस्ट दौर का अंत लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी। गर्व के साथ।
इस साहस, आक्रामकता और बेमिसाल जुनून के लिये शुक्रिया विराट। आपने टेस्ट क्रिकेट खेला ही नहीं, इसे बेहतर किया।’’ उनके पूर्व साथी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने लिखा ,‘‘ आपके साथ खेलने का सफर खास रहा। इतनी सारी शानदार यादें और साझेदारियां। शानदार टेस्ट कैरियर पर बधाई।’’

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा ,‘‘ बेहतरीन टेस्ट कैरियर पर बधाई विराट कोहली। कप्तान के तौर पर आपने मैच ही नहीं जीते, मानसिकता भी बदली। आपने फिटनेस, आक्रामकता और टेस्ट खेलने के गर्व को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
