द इंडियन व्यू

अहलावत का सुधार पर्याप्त नहीं, टर्किश एयरलाइंस ओपन से बाहर

भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने पहले दौर की तुलना में दूसरे दौर में अपने खेल में कुछ सुधार किया, यह पर्याप्त नहीं था और वह टर्किश एयरलाइंस ओपन में कट से चूक गए। साभार : गूगल पहले दौर ने चार ओवर 75 का कार्ड खेलने वाले अहलावत…

Ragwendra P Singh
May 10, 2025
1 min read
अहलावत का सुधार पर्याप्त नहीं, टर्किश एयरलाइंस ओपन से बाहर

भारतीय गोल्फर वीर अहलावत ने पहले दौर की तुलना में दूसरे दौर में अपने खेल में कुछ सुधार किया, यह पर्याप्त नहीं था और वह टर्किश एयरलाइंस ओपन में कट से चूक गए।

साभार : गूगल

पहले दौर ने चार ओवर 75 का कार्ड खेलने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और इस तरह से कट हासिल करने में असफल रहे।

छह सप्ताह के बाद लौटने वाले अहलावत ने दूसरे दौर में दो बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी की और इस तरह से छह ओवर का कुल स्कोर बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। फ्रांस के मार्टिन कूवरा दूसरे दौर के बाद दो शॉट की बढ़त लेकर शीर्ष पर थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।