असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में भूपेंद्र यादव ने किया पौधारोपण
नई दिल्ली, सेवा पर्व 2025 के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में पौधा लगाया। यह पौधारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के…

नई दिल्ली, सेवा पर्व 2025 के अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को असोला भट्टी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में पौधा लगाया। यह पौधारोपण कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का हिस्सा है।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, केन्द्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, दिल्ली सरकार के राज्य वन विभाग के प्रतिनिधियों तथा असोला भट्टी में तैनात 132 ईको टास्क फोर्स राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और ईटीएफ कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण करने और समाज में पर्यावरण सुरक्षा को सामूहिक आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। सभी को इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का समापन सामुदायिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को जारी रखने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल पर बल देते हुए नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
