असम में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की आत्महत्या के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के बोंगाईगांव स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सहायक अभियंता जोशिता दास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक निजी कंपनी के वास्तुकार, पीडब्ल्यूडी के…

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने असम के बोंगाईगांव स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सहायक अभियंता जोशिता दास को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक निजी कंपनी के वास्तुकार, पीडब्ल्यूडी के उप-अधिकारी और कार्यकारी अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई असम सरकार के 11 अगस्त के आदेश और भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर की गई है। पहले यह मामला बोंगाईगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज था, जिसे 7 अक्टूबर को सीबीआई को स्थानांतरित किया गया था।
जांच में पता चला है कि मृतका जोशिता दास को मिनी स्टेडियम परियोजना से जुड़े अनुचित और अवैध कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और ठेकेदारों द्वारा दबाव, धमकी और मजबूर किया जा रहा था। उन पर अनियमित तरीके से अनुमान और बिल तैयार करने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे मानसिक तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
