असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष ने याद किये उनके योगदान
नई दिल्ली : असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित करने वाला नेता बताया।खरगे ने कहा…

नई दिल्ली : असम के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तरुण गोगोई की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित करने वाला नेता बताया।खरगे ने कहा कि तरुण गोगोई की निर्णायक भूमिका ने असम में उग्रवाद को नियंत्रित करने, सौहार्द स्थापित करने और राज्य में शांति व प्रगति का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।तरुण गोगोई (1936-2020) असम के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे। जोरहाट के ताई-आहोम परिवार में जन्मे गोगोई 1971 से 1985 तक पांच बार लोकसभा सदस्य चुने गए और इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे। उन्हें मरणोपरांत 2021 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
